LT GRADE और प्रवक्ता भर्ती में TET और CTET अनिवार्य, UPPSC ने जारी किया नोटिस दुबारा करे आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा LT GRADE और प्रवक्ता भर्ती में TET और CTET अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। UPPSC ने इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है। जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है कि LT GRADE भर्ती में TET और CTET अनिवार्य नहीं किया गया है। ऐसे में TET और CTET को अनिवार्य रुप से लागू किया जाए।

कब जारी हुआ था विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा LT Grade नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया हैं। और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही हैं अब LT Grade परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है। इस बार LT Grade परीक्षा PRE और Mains दो चरणों में आयोजित किया जाना है।

कब आयोजित हो सकती हैं LT Grade परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC LT Grade Exam Date द्वारा जारी कैलेंडर में नवंबर माह में तीन तिथि परीक्षा के लिए आरक्षित है। 02 नवंबर, 06 नवंबर और 09 नवंबर 2025 इन्हीं तिथियों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC LT GRADE Pre Exam आयोजित कर सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं जारी किया गया है। जल्द ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपना Revised परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा

UPPSC LT Grade भर्ती के लिए आवेदन शुरु

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 7466 पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। स्नातक और बीएड पास अभ्यर्थी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्र हैं। सर्वाधिक पद विज्ञान विषय में और इसके पश्चात गणित विषय के हैं।

Leave a Comment